औरैया, सितम्बर 17 -- Auraiya News: प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन एवं परीक्षण 19 सितंबर को सुबह 10 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम बिधूना में होगा। चयनित खिलाड़ी मंडलीय परीक्षण में हिस्सा लेंगे। क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि मंडल स्तरीय चयन एवं परीक्षण 20 सितंबर को दोपहर तीन बजे से ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर में होगा। इसके बाद प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 25 से 27 सितंबर तक अयोध्या में आयोजित की जाएगी।जिला स्तरीय चयन एवं परीक्षण में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों को निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर जन्म प्रमाणपत्र एवं आधार कार्ड के साथ उपस्थित होना होगा। यह भी पढ़ें- Auraiya News: सीनियर एथलेटिक्स का जिला स्तरीय चयन 19 को प्रतियोगिता और चयन प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए ...