Auraiya News: औरैया में सबलपुर में समाज का बोर्ड उखाड़कर फेंका, ग्रामीणों में आक्रोश
औरैया, नवम्बर 10 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के सबलपुर गांव के बाहर लगा ठाकुर समाज का बोर्ड अज्ञात लोगों ने उखाड़कर जमीन पर फेंक दिया। जानकारी मिलने पर समाज के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और आक्रोश जताया। सूचना पर पहुंचे सीओ अजीतमल और कोतवाली प्रभारी ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने बोर्ड सही कराने का आश्वासन देकर जांच शुरू कर दी है। सबलपुर निवासी उपेंद्र तोमर ने डायल 112 पर सूचना देकर बताया कि गांव के बाहर लगा ठाकुर समाज का बोर्ड किसी ने उखाड़कर फेंक दिया है। बोर्ड क्षतिग्रस्त मिलने की खबर पर ग्रामीण जुटने लगे। मौके पर पहुंची पीआरवी ने तनाव की स्थिति को देखते हुए कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद सीओ अजीतमल शैलेंद्र सिंह और कोतवाली प्रभारी विजय बहादुर वर्मा गांव पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली और श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.