Auraiya News: औरैया में सपा की चौपाल में तीन दर्जन से अधिक महिलाओं का सम्मान
औरैया, नवम्बर 10 -- Auraiya News: विकासखंड की ग्राम पंचायत घसारा के मजरा मढ़ा गांव में मंगलवार को समाजवादी पार्टी की चौपाल आयोजित हुई। ग्राम प्रधान समोद यादव के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में तीन दर्जन से अधिक महिलाओं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, आवास और पेंशन से जुड़ी समस्याएं उठाकर समाधान की मांग की। चौपाल में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। पार्टी की नीतियों, गांवों के विकास और संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। ग्राम प्रधान ने महिलाओं को शाल भेंट करने के साथ सैकड़ों पुरुषों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र देकर सम्मान किया। समाजवादी पार्टी के संस्कृति प्रकोष्ठ की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कलाकारों ने लोकगीतों और समाजवादी गीतों की प्रस्तुतियां दीं। ग्रामीणों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.