औरैया, जुलाई 14 -- Auraiya News: अजीतमल। मुरादगंज कस्बे के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद उसे पहले सीएचसी अजीतमल और फिर कानपुर रेफर किया गया था। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे औरैया के 100 शैया अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक औरैया शहर के बनारसी दास मोहल्ले का निवासी था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...