औरैया, अगस्त 11 -- Auraiya News: कस्बे के नेविलगंज स्थित गल्ला मंडी के पास मंगलवार शाम सड़क पर अचानक आए गोवंश से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। यहां एक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। चिरैहा निवासी 35 वर्षीय शशिवेंद्र सिंह और रुरुगंज निवासी 40 वर्षीय विजयराम सिंह मंगलवार को फफूंद गए थे। शाम को दोनों आलू के पैकेट लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। शाम करीब छह बजे बाइक नेविलगंज गल्ला मंडी के पास पहुंची, तभी अचानक गोवंश सड़क पर आ गया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: नेविलगंज में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवक घायल बाइक चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और बाइक गोवंश से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।हादसा देखकर आसपा...