Auraiya News: औरैया में सड़क निर्माण के विवाद में मारपीट, लाठी-डंडों से हमले का आरोप
औरैया, नवम्बर 2 -- Auraiya News: दौलतपुर गांव में सड़क निर्माण को लेकर हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। एक महिला ने गांव के चार लोगों पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला करने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी पुनीता देवी पत्नी जयनारायण ने पुलिस को बताया कि रविवार एक नवंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे सड़क निर्माण को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि गांव के चार लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। मारपीट में उनके पक्ष के लोगों को चोटें आईं।पुनीता देवी का आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने पुलिस से घटना की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष अजय कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.