औरैया, अक्टूबर 10 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव में शनिवार शाम 38 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के एक कमरे में छत के कुंडे से साड़ी के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। काशीपुर गांव निवासी रानी देवी पत्नी अरुण कुमार शाक्य का शव शनिवार शाम घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहले डायल-112 पुलिस पहुंची। इसके बाद थाना प्रभारी जीतमल चौधरी ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल की जांच की।

बच्चों ने बताई घर में कहासुनी की बात मृतका के 12 वर्षीय बेटे आर्यन और 14 वर्षीय बेटी अंशी ने बताया कि शनिवार सुबह स्कूल जाने की तैयारी के दौरान उन्हें डांटकर रोक दिया गया था। बच्चों के मुताबिक, दोपहर में उनकी...