Auraiya News: औरैया में संदिग्ध हालात में महिला की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया
औरैया, अक्टूबर 30 -- Auraiya News: शहर के बनारसीदास मोहल्ले में शुक्रवार सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक महिला कमरे में फंदे से लटकी मिली। उसे नीचे उतारकर जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। बनारसीदास निवासी मुकेश कुमार की पत्नी 27 वर्षीय निर्मला मूल रूप से बिहार की रहने वाली थीं। परिजनों ने बताया कि दोनों की शादी करीब दस वर्ष पहले हुई थी। उनके दो छोटे बच्चे हैं। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे निर्मला कमरे में गई थीं। कुछ देर बाद बच्चे मां को न देखकर रोने लगे तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा। वहां निर्मला को फंदे से लटका देखकर परिजनों में अफरातफरी मच गई।
मौत के कारण की जांच जारी परिजन उन्हें तत्काल नीचे उतारकर जि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.