औरैया, नवम्बर 14 -- Auraiya News: स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में शनिवार को सहार थाना पुलिस और साइबर थाना पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए। विद्यार्थियों को संदिग्ध वेबसाइट और लिंक से बचने तथा व्यक्तिगत व बैंकिंग जानकारी साझा नहीं करने के प्रति सचेत किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नवंबर में चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में सुरक्षित इंटरनेट ब्राउजिंग और वेबसाइट की पहचान करने की जानकारी दी गई। सहार थानाध्यक्ष गणेश गुप्ता ने बताया कि ऑनलाइन लॉगिन या भुगतान करने से पहले वेबसाइट का सही यूआरएल और डोमेन अवश्य जांच लें। संदिग्ध वेबसाइट पर व्यक्तिगत जानकारी, बैंकिंग विवरण, ओटीपी, सीवीवी और यूपीआई पिन साझा नहीं करें। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: साइबर अपराध कार्यशाला में विद्य...