Auraiya News: औरैया में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस
औरैया, अक्टूबर 27 -- Auraiya News: नगर के मोहल्ला नेहरू नगर में मंगलवार को 21 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच कर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए चिचौली भेजा गया है। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। नेहरू नगर स्थित सहारा इंडिया वाली गली निवासी राजेश कुमार सक्सेना ने दिबियापुर थाने में सूचना दी कि उनकी 21 वर्षीय पुत्री प्रिया सक्सेना की अचानक मौत हो गई है। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक राज कुमार सिंह और अपराध निरीक्षक राजेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी ली। इसके बाद पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता राजेश कुमार सक्सेना दिबियापुर में कपड़े की दुकान चलाते हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.