Auraiya News: औरैया में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
औरैया, अक्टूबर 1 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के बोड़ेपुर गांव में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक पीने से 32 वर्षीय महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने चिचौली स्थित अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बोड़ेपुर गांव निवासी सुनीता पत्नी आकाश पोरवाल की गुरुवार दोपहर करीब सवा तीन बजे घर में अचानक हालत बिगड़ गई। परिजनों के मुताबिक, महिला ने कीटनाशक पी लिया था। बेहोशी की हालत में परिजन शाम करीब चार बजे उसे सीएचसी अछल्दा लेकर पहुंचे।सीएचसी में चिकित्सक डॉ. ललित मोहन ने प्राथमिक उपचार किया। हालत नाजुक देखकर महिला को चिचौली स्थित अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल कर्मियों ने मामले की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.