औरैया, अक्टूबर 24 -- Auraiya News: सराय बाजार स्थित पुराने अस्पताल वाली गली में चल रही दो दिवसीय रामलीला में शुक्रवार देर रात ताड़का वध का मंचन किया गया। श्रीराम के ताड़का का वध करते ही पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। कलाकारों के अभिनय और संवादों ने दर्शकों को देर रात तक मंच से जोड़े रखा। लीला देखने के लिए कस्बे के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। मंचन की शुरुआत ऋषि-मुनियों के यज्ञ में राक्षसों के विघ्न डालने के प्रसंग से हुई। राक्षसों के अत्याचार से परेशान ऋषि-मुनियों की पीड़ा को कलाकारों ने मंच पर प्रस्तुत किया। यज्ञ की रक्षा के लिए महर्षि विश्वामित्र अयोध्या पहुंचे। उन्होंने राजा दशरथ से राम और लक्ष्मण को अपने साथ भेजने का आग्रह किया। विश्वामित्र और राजा दशरथ के बीच हुए संवादों को दर्शकों ने ध्यान से सुना।

राम-लक्ष्मण का वन गमन रा...