Auraiya News: औरैया में श्रद्धा और उल्लास से पूजे गोवर्धन, अन्नकूट का लगा भोग
औरैया, नवम्बर 10 -- Auraiya News: जिलेभर में मंगलवार को गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर से लेकर कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों तक घरों में गोबर से भगवान गोवर्धन की आकृतियां बनाकर विधि-विधान से पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव के दौरान भगवान को विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। औरैया, दिबियापुर, फफूंद, बिधूना और अजीतमल-बाबरपुर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से पर्व को लेकर उत्साह रहा। घरों में महिलाओं ने गोबर से गोवर्धन महाराज की आकृतियां बनाईं और फूलों व पारंपरिक पूजन सामग्री से सजाया। यह भी पढ़ें- Rampur News: घरों और मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया गोवर्धन पर्व परिवार के सदस्यों ने एक साथ पूजन-अर्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.