Auraiya News: औरैया में शीतगृह से आलू निकालने पर किसानों को मिलेगा 20 हजार तक अनुदान
औरैया, अक्टूबर 9 -- Auraiya News: निजी शीतगृहों में रखा आलू निकालने वाले किसानों को सरकार भंडारण किराये पर प्रति क्विंटल 100 रुपये का अनुदान देगी। एक किसान को अधिकतम दो हेक्टेयर में उत्पादित 200 क्विंटल आलू की निकासी पर 20 हजार रुपये तक मिल सकेंगे। जिले के शीतगृहों में अभी 82,645 मीट्रिक टन आलू रखा हुआ है। इसकी निकासी अक्तूबर के अंत तक की जानी है। इसके साथ ही उद्यान विभाग फाउंडेशन आलू बीज पर एक हजार रुपये की सब्सिडी भी देगा। जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि योजना का उद्देश्य किसानों को आलू के भंडारण पर आने वाले खर्च से राहत देना है। जिले के किसी भी निजी शीतगृह में आलू रखने वाले किसान इसका लाभ ले सकते हैं। इसके लिए उद्यान विभाग के potato.uphorticulture.in पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.