Auraiya News: औरैया में शादी वाले घर में ताले तोड़कर साढ़े पांच लाख की चोरी
औरैया, नवम्बर 2 -- Auraiya News: बेटे की शादी की तैयारियों में जुटे परिवार के सूने मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। लक्ष्मी नगर मोहल्ले में ब्लाक रोड पर अस्पताल के सामने स्थित मकान के ताले तोड़कर चोर सेफ से दो लाख रुपये नकद और करीब साढ़े तीन लाख रुपये के सोने के आभूषण समेट ले गए। कमरों में रखीं अलमारियां, बक्से और बॉक्स वाले बेड भी खंगाल डाले। सोमवार सुबह घर लौटी गृहस्वामिनी की शिक्षिका बेटी को टूटे ताले और बिखरा सामान मिला तो चोरी का पता चला। पुलिस को घटनास्थल से फोटो लगा एक पर्स मिला है, जिसके आधार पर छानबीन की जा रही है। स्वर्गीय कैलाश बाबू पांडे की पत्नी कमोदनी पांडे अपनी विवाहित बेटी पूनम पांडे के साथ मकान में रहती हैं। पूनम बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका हैं। कमोदनी इन दिनों छोटी बेटी अंजू पांडे के पास नोएडा में रहकर इलाज करा रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.