Auraiya News: औरैया में शादी के ढाई साल बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत
औरैया, अक्टूबर 30 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के तराई गांव में शुक्रवार को 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने की बात सामने आई है। जानकारी पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। तराई निवासी ओमनारायण की पत्नी ऐश्वर्या की शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे मौत हो गई। उनकी शादी 18 मार्च 2024 को हुई थी। उनका सात माह का बेटा है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के पिता हाजी का पुरवा निवासी जुगल किशोर पुत्र भगवानदास ने बताया कि उन्हें शुक्रवार शाम करीब पांच बजे बेटी की मौत की सूचना मिली। वह परिजनों के साथ बेटी की ससुराल पहुंचे तो उसका शव जमीन पर रखा हुआ था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.