Auraiya News: औरैया में विवेचना में लापरवाही पर चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
औरैया, अक्टूबर 14 -- Auraiya News: विवेचना में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक ने उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। तैनाती के बाद से ही उनकी कार्यप्रणाली को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। शिकायतकर्ताओं से ठीक ढंग से बातचीत न करने के भी आरोप लगे थे। सूत्रों के अनुसार, दो अक्तूबर को उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने बिना नंबर की एक स्कार्पियो पकड़ी थी। जांच के दौरान वाहन में कई संदिग्ध वस्तुएं मिलने की बात सामने आई थी। आरोप था कि पकड़े गए युवक के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज होने के बावजूद उसे बिना कार्रवाई के छोड़ दिया गया। मामला अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचने के बाद नाराजगी जताई गई थी।इसी बीच थाने के अंदर का एक वीडियो भी प्रसारित हुआ था। इसके बाद संबंधित युवक का एक अन्य वीडियो सामने आया, जिसमें वह माफी मांगता दिखाई दे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.