Auraiya News: औरैया में विद्यार्थियों को बताए कामयाबी के गुर, दस मेधावी सम्मानित
औरैया, अक्टूबर 28 -- Auraiya News: चकसक्तापुर स्थित शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज में बुधवार को प्रेरक कक्षा आयोजित की गई। इसमें कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को भविष्य संवारने और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने के तरीके बताए गए। मुख्य अतिथि ने दस मेधावी विद्यार्थियों को उपहार देकर उनका उत्साह बढ़ाया। मुख्य वक्ता पूर्व पुलिस उपमहानिरीक्षक हरीश कुमार ने विद्यार्थियों को करियर में आगे बढ़ने और सफलता हासिल करने के लिए मार्गदर्शन दिया। सामाजिक कार्यकर्ता एवं अध्यापन से जुड़े आसिफ ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रधानाचार्य अंशुल दीक्षित भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.