Auraiya News: औरैया में विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने मॉडल से दिखाई प्रतिभा
औरैया, नवम्बर 14 -- Auraiya News: पोरवाल रेजिडेंशियल इंग्लिश स्कूल में शनिवार को बाल दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी और फूड फेस्ट का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने जैव विविधता, प्राकृतिक आपदाओं और तारामंडल से संबंधित मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई। अभिभावकों और आगंतुकों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी लालजी शुक्ला ने फीता काटकर किया। प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। विद्यालय के प्रबंधक गौरव पोरवाल ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया।प्रदर्शनी में कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने जैव विविधता पर मॉडल प्रस्तुत किए। कक्षा छह और सात के बच्चों ने प्राकृतिक आपदाओं से संबंधित मॉडल बनाए। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में बाल मेले में बच्चों ने सजाए स्टॉल,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.