Auraiya News: औरैया में वरिष्ठ अधिवक्ता की हत्या पर आक्रोश, सुरक्षा कानून की मांग
औरैया, नवम्बर 2 -- Auraiya News: कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता की हत्या के विरोध में अजीतमल तहसील के अधिवक्ताओं ने सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विनोद कुमार मीणा को सौंपकर हत्याकांड के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की भी मांग रखी। ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने बताया कि जालौन जिले के कालपी निवासी करीब 70 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार का 31 अक्टूबर को मुकदमे की पैरवी के बहाने अपहरण कर हत्या कर दी गई। वह करीब 45 वर्षों से वकालत कर रहे थे और चार बार बार संघ के अध्यक्ष रह चुके थे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: कालपी बार अध्यक्ष की अपहरण के बाद हत्या, कानपुर में मिला शवअधिवक्ताओं की सुरक्षा पर चिंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.