Auraiya News: औरैया में लोडर रोककर वसूली का आरोप, विरोध पर भाइयों को पीटा
औरैया, नवम्बर 10 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के सांफर गांव के पास लोडर रोककर डग्गामार वसूली के नाम पर टैक्स मांगने और विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगा है। पीड़ित ने नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सांफर निवासी अनमोल कुमार पुत्र शशिकेंद्र कुमार ने तहरीर में बताया कि आठ नवंबर की दोपहर करीब ढाई बजे वह छोटे भाई ईशू और साथी रामकुमार, टोहरे व विपिन कुमार के साथ लोडर से घर लौट रहा था। सभी कस्बे से भूसा काटकर आ रहे थे। गांव के पास भट्ठे के निकट कुछ लोगों ने सड़क के बीच स्कूटी खड़ी कर उनका लोडर रोक लिया। आरोप है कि वाहन रोकने के बाद लोगों ने डग्गामार वसूली के नाम पर टैक्स मांगा। विरोध करने पर जातिसूचक गालियां देते हुए लात-घूंसों और डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान छोटे भाई ईशू के कपड़े भी फाड़ दिए। पीड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.