औरैया, नवम्बर 2 -- Auraiya News: लहसुन की खेती में मेड़ बनाने और निराई-गुड़ाई के लिए महिला किसानों को अब कृषि यंत्रों की मदद मिलेगी। कृषि विज्ञान केंद्र अछल्दा ने खलरा, मोहम्मदाबाद और ग्वारी गांव की पांच महिला किसानों को उपकरण वितरित किए। वैज्ञानिकों के अनुसार, इनके इस्तेमाल से खेती के काम में लगने वाला श्रम और समय कम होगा। कार्यक्रम में उपकरण देने के साथ महिला किसानों को उनके सही इस्तेमाल का तरीका भी बताया गया। वैज्ञानिकों ने लहसुन की वैज्ञानिक खेती की जानकारी देते हुए समझाया कि कृषि कार्यों में आधुनिक तकनीक अपनाकर काम आसान किया जा सकता है। खासकर मेड़ बनाने और निराई-गुड़ाई जैसे श्रम वाले कामों में उपकरण उपयोगी साबित होंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं कृषि वैज्ञानिक डॉ. रश्मि यादव ने कहा कि आधुनिक कृषि यंत्रों के इस्तेमाल से श्रम और समय...