Auraiya News: औरैया में रिश्तेदारी में आए अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत
औरैया, सितम्बर 23 -- Auraiya News: शहर में रिश्तेदारी में आए अधेड़ की बुधवार सुबह अचानक हालत बिगड़ गई। रिश्तेदार उन्हें आनन-फानन जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए चिचौली भेज दिया। इटावा जिले के जसवंतनगर निवासी 55 वर्षीय संजय मंगलवार को बुढ़वा मंगल के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने औरैया आए थे। वह शहर स्थित बालाजी मंदिर के पास अपने रिश्तेदार के यहां ठहरे हुए थे। बुधवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इससे रिश्तेदारों में खलबली मच गई। परिजन उन्हें तत्काल जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना के संबंध में रिश्तेदारों से जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.