Auraiya News: औरैया में रिश्तेदारी जाने को निकले बुजुर्ग लापता
औरैया, अक्टूबर 21 -- Auraiya News: अटसू क्षेत्र के सांफर गांव से रिश्तेदारी जाने के लिए निकले 70 वर्षीय बुजुर्ग लापता हो गए। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चला। पत्नी ने पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी है। सांफर निवासी 70 वर्षीय बृजपाल 18 अक्टूबर की सुबह करीब नौ बजे सराय जलाल गांव स्थित रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन वहां नहीं पहुंचे। जानकारी होने पर परिजनों ने उनकी तलाश की। पता न चलने पर पत्नी आशा देवी ने 20 अक्टूबर को पुलिस को तहरीर देकर पति को तलाशने की गुहार लगाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.