औरैया, नवम्बर 2 -- Auraiya News: राजमहल छोड़कर वन की ओर बढ़ते भगवान श्रीराम, साथ चलने को तैयार माता सीता और लक्ष्मण तथा अयोध्यावासियों के विलाप का दृश्य देख दर्शक भावुक हो उठे। इसके बाद निषादराज और श्रीराम के मिलन ने प्रेम और समर्पण का संदेश दिया। घसारा में चल रहे श्री विशाल रमणीय रामलीला महोत्सव के तीसरे दिन रविवार रात कलाकारों ने भावपूर्ण अभिनय से दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। विकासखंड की ग्राम पंचायत घसारा में रामलीला महोत्सव का 46वां वार्षिक आयोजन चल रहा है। रविवार रात के मंचन का शुभारंभ मुख्य अतिथि दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव ने फीता काटकर किया। राम वनवास और निषाद मिलन की लीला देखने के लिए गांव के साथ आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे पहुंचे।

राम वनवास और निषाद मिलन की लीला मंचन में पिता के वचन का पालन ...