औरैया, अक्टूबर 21 -- Auraiya News: मैदान में आमने-सामने राम और रावण। दोनों के बीच भीषण युद्ध चला। दर्शकों की निगाहें युद्ध के मंचन पर टिकी रहीं। फिर वह क्षण आया, जिसका लोगों को इंतजार था। भगवान राम का बाण लगते ही 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले में आग लग गई। देखते ही देखते लपटें ऊपर तक पहुंचीं और तेज धमाकों के बीच पुतला धू-धूकर जल उठा। तिलक महाविद्यालय के पीछे मैदान में रावण दहन के इस दृश्य को देखने बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पुराने नुमाइश मैदान में चल रही रामलीला में रावण वध और दशहरा उत्सव का मंचन किया गया। समाजसेवी लालजी शुक्ला ने राम दरबार की आरती उतारकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आरती के दौरान रामलीला कमेटी के पदाधिकारी और दर्शक मौजूद रहे। इसके बाद राम और रावण के बीच युद्ध की लीला प्रस्तुत की गई। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में आति...