औरैया, अक्टूबर 10 -- Auraiya News: कस्बे में रामलीला देखकर घर लौट रहे 45 वर्षीय अधेड़ को शनिवार रात रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। गश्त कर रही पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐरवाकटरा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया। कुदरकोट थाना क्षेत्र के कालाभोज गांव निवासी 45 वर्षीय सर्वेश कुमार पुत्र बनवारी लाल शनिवार को कस्बे में चल रही रामलीला देखने आए थे। रामलीला समाप्त होने के बाद वह घर लौट रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारकर निकल गया। इसी दौरान गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों की नजर घायल सर्वेश पर पड़ी। पुलिस ने तत्काल 108 एंबुलेंस बुलाकर उन्हें सीएचसी ऐरवाकटरा भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने प्र...