औरैया, अगस्त 28 -- Auraiya News: रक्षाबंधन पर शहर के सबसे व्यस्त इलाके में शुक्रवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब रोडवेज बस स्टैंड के पास बहन को छोड़कर लौट रहे युवक पर फायरिंग कर दी गई। युवक ने हमलावर का हाथ ऊपर कर दिया, जिससे गोली उसे लगने के बजाय ऊपर निकल गई। अचानक गोली चलने की आवाज से सड़क और आसपास की दुकानों पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। वारदात के बाद भाग रहे आरोपित हर्षित यादव को मौके पर ड्यूटी कर रहे यातायात प्रभारी निरीक्षक अख्तर हुसैन और यातायात पुलिसकर्मी जितेंद्र चौधरी ने पकड़ लिया। बाद में उसे कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। शुक्रवार को रक्षाबंधन के चलते सुभाष चौराहे से रोडवेज बस स्टैंड तक सुबह से ही भारी भीड़ थी। बसों से आने-जाने वाले यात्रियों के साथ बाजार में खरीदारी करने वालों की आवाजाही के कारण सड़क पर भी काफी चहल-...