Auraiya News: औरैया में युवाओं और महिलाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर जोर
औरैया, अक्टूबर 24 -- Auraiya News: विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को लगे शिविरों में नए मतदाताओं के पंजीकरण की प्रगति परखी गई। जिलाधिकारी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर युवाओं और पात्र महिलाओं के नाम सूची में शामिल कराने पर जोर दिया। नए नाम जोड़ने के लिए मिले आवेदनों को बिना देरी पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश कुमार ने बूथों पर मौजूद बीएलओ से प्रारूप-6 सहित अन्य दावों और आपत्तियों की जानकारी ली। रजिस्टर में दर्ज विवरण का ऑनलाइन और ऑफलाइन मिले आवेदनों से मिलान किया। उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2027 को या उससे पहले 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को चिह्नित कर उनके नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएं। इसके लिए घर-घर संपर्क करने और शिक्षण संस्थानों का सहयोग लेने को क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.