औरैया, सितम्बर 30 -- Auraiya News: गांव देईपुर में मौरंग लदे ट्रकों की धुलाई के लिए खोदे गए पानी भरे गड्ढे में डूबकर दो मासूमों की मौत के मामले में खेत मालिक के खिलाफ तहरीर दी गई है। बुधवार को पुलिस की मौजूदगी में दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस तहरीर के आधार पर घटना की जांच कर रही है। देईपुर निवासी राजीव राठौर पुत्र नंदराम ने खेत मालिक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। इसमें खेत में मौरंग लदे ट्रकों की धुलाई के लिए गहरा गड्ढा खोदने और उसे असुरक्षित छोड़ने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने घटनास्थल और हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है。

घटना का विवरण देईपुर निवासी अनिल कुमार का आठ वर्षीय पुत्र कृष्णा और राजीव कुमार का नौ वर्षीय पुत्र आर्यन मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे अन्य बच्चों के साथ छिबरामऊ रोड स्थित खेत की ओर गए थे। ख...