औरैया, अक्टूबर 9 -- Auraiya News: नवरात्र, दशहरा और विजयादशमी के पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। अधिकारियों ने मूर्ति स्थापना से लेकर विसर्जन तक सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और आयोजकों से निर्धारित मानकों का पालन करने को कहा। बैठक में नौ दिन चलने वाले धार्मिक अनुष्ठानों, पूजा पंडालों में मूर्ति स्थापना, बिजली व्यवस्था, अग्निशमन सुरक्षा और साफ-सफाई पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि पंडालों में बिजली के तार खुले नहीं होने चाहिए। शॉर्ट सर्किट से बचाव के उपाय करने के साथ आग बुझाने के उपकरण भी उपलब्ध रखे जाएं। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में नवरात्र में पूजा पंडालों की निगरानी करेंगे सीसीटीवी कैमरे विसर्जन और सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश मूर्ति विसर्जन...