Auraiya News: औरैया में मीटर लगाने के ठेके की रार में चली गोली, हमले से पहले पी थी शराब
औरैया, सितम्बर 11 -- Auraiya News: दिबियापुर के रोडवेज बस अड्डे के पास मीटर कर्मी शिवम तोमर को गोली मारने की वारदात के पीछे बिजली के मीटर लगाने के ठेके को लेकर विवाद सामने आया है। घायल और हमलावर आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं। शुरुआती पड़ताल में सामने आया कि काम के ठेके को लेकर उनके बीच विवाद हुआ था। इसके बाद गुरुवार रात हमलावरों ने शराब पी और फिर शिवम को गोली मार दी। कंधे में गोली लगने से घायल शिवम का कानपुर में इलाज चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। भट्टा बस्ती निवासी 28 वर्षीय शिवम तोमर बिजली के मीटर लगाने का काम करता है। बताया गया कि हमले में शामिल बताए जा रहे युवक भी उसके परिचित और दोस्त हैं। मीटर लगाने के ठेके और काम के बंटवारे को लेकर उनके बीच विवाद हुआ था। पुलिस अब इसी विवाद को केंद्र में रखकर वारदात की कड़ियां जोड़ रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.