औरैया, अक्टूबर 31 -- Auraiya News: मंदिर में पूजा करने गए युवक पर पुरानी रंजिश में हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार लोगों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से मारपीट की, जिससे उसका बायां हाथ टूट गया। शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आईं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एरवाकटरा निवासी विदार पुत्र रमेश ने पुलिस को बताया कि 23 सितंबर की सुबह करीब साढ़े छह बजे वह मंदिर में पूजा करने गया था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते चार लोगों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपितों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से उसे पीटा। मंदिर के पुजारी ने बीच-बचाव कर बचाने का प्रयास किया।घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। चिकित्सकीय परीक्षण में उसके बाएं हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि...