Auraiya News: औरैया में मंडी गेट के पास थार की टक्कर से ड्यूटी से लौट रहे युवक की मौत
औरैया, नवम्बर 3 -- Auraiya News: शहर के मंडी गेट के पास शनिवार सुबह थार की टक्कर से ड्यूटी से घर लौट रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग गया। सदर कोतवाली पुलिस ने युवक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गोविंदनगर निवासी अंजना देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति आशीष सिंह 31 अक्टूबर को ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। सुबह करीब 11 बजकर 20 मिनट पर वह मंडी गेट के पास पहुंचे तो पीछे से आई थार ने उन्हें टक्कर मार दी। अंजना का आरोप है कि चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। टक्कर लगने से आशीष सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 106 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जांच उपनिरीक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.