Auraiya News: औरैया में मंगला काली चौराहे पर महिलाओं का हंगामा, वीडियो वायरल
औरैया, सितम्बर 26 -- Auraiya News: शहर के मंगला काली चौराहे पर शनिवार रात वाहन सवारों से विवाद के बाद महिलाओं ने बीच सड़क हंगामा कर दिया। महिलाओं ने एक वाहन को रोककर उसमें सवार लोगों पर अभद्रता करने के आरोप लगाए। विवाद बढ़ने पर चौराहे पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटनाक्रम के तीन वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। करीब दो मिनट के अलग-अलग वीडियो मंगला काली चौराहे के बताए जा रहे हैं। इनमें बारिश के बीच सड़क पर कई वाहन खड़े दिखाई दे रहे हैं। एक महिला काले रंग के वाहन के पास खड़ी होकर उसमें सवार लोगों से नाराजगी जताती नजर आ रही है। महिला किसी व्यक्ति और वाहन की ओर इशारा करते हुए उसके साथ अभद्रता किए जाने का आरोप लगा रही है। उसके साथ एक अन्य महिला भी मौजूद दिखाई दे रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.