औरैया, नवम्बर 14 -- Auraiya News: जनता महाविद्यालय के मैदान में आयोजित 28वें श्री मानस सम्मेलन में भरत चरित्र की कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। मध्य प्रदेश के सीधी से आए आचार्य राजेंद्र मिश्र ने कहा कि भगवान श्रीराम के दर्शन से व्यक्ति परमपद का अधिकारी बनता है, जबकि भरत जैसे संत के दर्शन से मनुष्य का भाग्य खुल जाता है। युग तुलसी श्रीराम किंकर महाराज की परंपरा के आचार्य राजेंद्र मिश्र ने भरत के जीवन को त्याग, तपस्या, प्रेम और समर्पण का अनुपम उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि भरत ने राजसत्ता और राजसुख को महत्व नहीं दिया। अयोध्या का राजपाट मिलने के बावजूद स्वयं सिंहासन पर बैठना स्वीकार नहीं किया। यह भी पढ़ें- Gonda News: भरत चरित्र सुनकर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु भगवान श्रीराम की चरण पादुकाओं को सिंहासन पर विराजमान कर सेवक के रूप में राज्य क...