औरैया, जुलाई 21 -- Auraiya News: फफूंद, संवाददाता। नगर में ब्रांडेड कंपनियों के नाम और लोगो का कथित दुरुपयोग कर डुप्लीकेट पंखे बेचने का मामला सामने आया है। लखनऊ से आई कंपनी की लीगल टीम की सूचना पर पुलिस ने एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर छापेमारी कर दो ब्रांडों के लोगो लगे 16 कथित डुप्लीकेट पंखे बरामद किए। पुलिस ने माल कब्जे में लेकर दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कंपनी के लीगल फील्ड ऑफिसर दीप सिंह अपनी टीम के साथ ग्राहक बनकर नगर के मोहल्ला मेवातियान स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर पहुंचे। टीम ने दुकानदार से ब्रांडेड कंपनी के पंखे दिखाने को कहा। आरोप है कि दुकानदार ने उन्हें नामी कंपनियों के लोगो लगे पंखे उपलब्ध कराए। टीम ने प्राथमिक जांच में पंखों को कथित रूप से डुप्लीकेट पाया, जिसके बाद अपनी पहचान बताते ...