औरैया, सितम्बर 22 -- Auraiya News: बुढ़वा मंगल पर मंगलवार को विद्यालय में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों ने हनुमान जी के जीवन पर आधारित आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। प्रधानाचार्य संदीप सिंह ने विद्यार्थियों को सेवा, धैर्य और बुद्धि के साथ कठिन परिस्थितियों का सामना करने की सीख दी। प्रधानाचार्य ने हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर और माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद बच्चों ने भगवान श्रीराम के प्रति हनुमान जी की भक्ति और सेवाभाव को झांकियों के माध्यम से प्रदर्शित किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि बुढ़वा मंगल केवल व्रत और पूजा तक सीमित नहीं है। यह आपस में खुशियां बांटने और मानवता की सेवा करने का दिन भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज से नकारात्मकता दूर करने, जरूरतमंदों की सहायता करने और निर्बलों का सहारा बनने का ...