Auraiya News: औरैया में बीघा धान की फसल डूबी तो बिजली के पोल पर चढ़ा किसान
औरैया, अक्टूबर 28 -- Auraiya News: नगला पहाड़ी गांव में जलभराव से नौ बीघा धान की फसल बर्बाद होने से परेशान किसान बुधवार शाम बिजली के पोल पर चढ़ गया। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने मुआवजा दिलाने और जलनिकासी की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान सुरक्षित नीचे उतर आया। ऐरवा कटरा थाना क्षेत्र के नगला पहाड़ी निवासी इंद्रपाल सिंह के बेटे सुमित चौहान (22) के मुताबिक, बारिश का पानी भरा रहने से उसके नौ बीघा खेत की धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। आरोप है कि गांव का नाला बंद है और सफाई नहीं होने से खेतों का पानी नहीं निकल पा रहा है। गांव के अन्य किसानों की करीब 25 से 30 बीघा धान की फसल भी जलभराव से प्रभावित है। अब तक मुआवजा नहीं मिलने से किसान परेशान हैं।बुधवार शाम करीब चार बजे सुमित के पोल पर चढ़ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.