औरैया, नवम्बर 14 -- Auraiya News: जे.एन.एस.डी. इंटर कॉलेज में शनिवार को बाल दिवस पर बाल मेले का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न व्यंजनों, खेलों और मनोरंजक गतिविधियों के स्टॉल लगाए। बच्चों ने खुद स्टॉलों का संचालन कर अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का परिचय दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्वलन से हुई। विद्यालय परिवार ने अतिथियों का बैज लगाकर और पटका पहनाकर स्वागत किया। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री अरविंद राजपूत, एसआरजी अलका यादव, ब्लॉक मंत्री विक्रम दत्त, एआरपी अनुपम शुक्ला, अरुण तोमर, हिमांशु अवस्थी और विनीत गुप्ता ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। अतिथियों ने स्टॉलों का अवलोकन कर बच्चों के प्रयासों की सराहना की। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में बाल मेले में बच्चों ने सजाए स्टॉ...