औरैया, सितम्बर 28 -- Auraiya News: लगातार बारिश के कारण सोमवार को बिरूहनी गांव में एक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे की चपेट में आने से दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। अचानक हुए हादसे से गांव में अफरातफरी मच गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद औरैया रेफर कर दिया गया। ग्राम बिरूहनी निवासी शफीक खां पुत्र करामत खां की कच्ची दीवार बारिश के कारण कमजोर हो गई थी। सोमवार को अचानक दीवार ढह गई। उस समय पास में मौजूद 30 वर्षीय बबली पत्नी स्पाक खां, 25 वर्षीय गुलाबसा पुत्री इकबाल खां और 13 वर्षीय सानिया पुत्री शफीक खां मलबे की चपेट में आ गईं।दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला। सूचना पर एंबुलेंस भी गांव पहुंच गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्...