Auraiya News: औरैया में बाइक ठीक कराने के बहाने मिस्त्री को बुलाकर पीटा
औरैया, अक्टूबर 12 -- Auraiya News: बाइक खराब होने का बहाना बनाकर मिस्त्री को एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर ले जाने के बाद छह-सात लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने प्रधान पति समेत अन्य लोगों पर शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इटावा जिले के भरथना थाना क्षेत्र के रतहरी गांव निवासी यूसुफ खान पुत्र अयूब खान की पक्के ताल के पास बाइक मरम्मत की दुकान है। यूसुफ के अनुसार, 10 अक्तूबर को एक अज्ञात व्यक्ति उसकी दुकान पर पहुंचा और बाइक खराब होने की बात कही। वह उसे बाइक ठीक कराने के बहाने गढ़वाना ओवरब्रिज के पास एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर ले गया।आरोप है कि वहां पहले से छह-सात लोग मौजूद थे। उन्होंने यूसुफ के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.