औरैया, सितम्बर 1 -- Auraiya News: फफूंद-मुरादगंज मार्ग पर धर्मपुर गांव के सामने मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को सीएचसी दिबियापुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने साइकिल सवार को मृत घोषित कर दिया। घायल बाइक सवार का इलाज चल रहा है। नवादा मामरेजपुर निवासी 50 वर्षीय रामवीर यादव मंगलवार देर शाम साइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। धर्मपुर गांव के सामने एक बाइक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि रामवीर और बाइक सवार दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे में बाइक सवार अकबरपुर डांडा निवासी 24 वर्षीय सुधीर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से दोनों को सीएचसी दिबियापुर पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रामवी...