औरैया, नवम्बर 14 -- Auraiya News: जगदीशपुर मार्ग पर एनएच-19 की सर्विस रोड किनारे खड़े बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में उनके दाहिने पैर की हड्डी टूट गई। चालक बाइक छोड़कर मौके से भाग गया। घायल के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जगदीशपुर गांव निवासी शिवम सिंह ने पुलिस को बताया कि आठ नवंबर की शाम करीब चार बजे उनके पिता श्रीपति नारायण सिंह अपनी दुकान के सामने सर्विस रोड पार कर सड़क किनारे खड़े थे। आरोप है कि तभी अजीतमल की ओर से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में बाइक की टक्कर से राहगीर का कंधा जख्मी, चालक पर मुकदमा स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के ब...