औरैया, अक्टूबर 21 -- Auraiya News: मोहम्मदाबाद गांव में मंगलवार रात घर के सामने सड़क पार कर रही छह वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। मोहम्मदाबाद निवासी सुनील कुमार की छह वर्षीय पुत्री नव्या मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे घर के सामने सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बच्ची सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।परिजनों की सूचना पर पहुंचे 108 एंबुलेंस के पायलट संदीप यादव और ईएमटी अवधेश कुमार ने बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा पहुंचाया। यहां चिकित्सक डॉ. गौरव ने प्राथमिक उपच...