Auraiya News: औरैया में बंटवारे में मिली जमीन पर नहीं मिला कब्जा, थाना दिवस में गुहार
औरैया, अक्टूबर 24 -- Auraiya News: सरकारी बंटवारे में हिस्से में आई जमीन पर कब्जा नहीं मिलने की शिकायत लेकर शनिवार को एक फरियादी थाना दिवस में पहुंचा। उसने अधिकारियों से भूमि पर कब्जा दिलाने की मांग की। कोतवाली में आयोजित थाना दिवस में कुल नौ शिकायतें आईं। क्षेत्राधिकारी और कोतवाली प्रभारी ने संबंधित चौकी प्रभारियों को जांच कर निस्तारण के निर्देश दिए। मलगवां निवासी चंदन सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि सरकारी बंटवारे में उनके हिस्से में भूमि आई थी, लेकिन उस पर कब्जा नहीं मिल सका। उन्होंने भूमि पर कब्जा दिलाए जाने की मांग की। फूलपुर निवासी अमित कुमार पुत्र नंदराम ने गांव की आबादी की जमीन पर कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।जगन्नाथपुर निवासी सुकूनुद्दीन पुत्र अलाउद्दीन ने लकड़ी के व्यापार से संबंधित 15 हजार रुपये का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.