औरैया, जुलाई 24 -- Auraiya News: बिधूना, संवाददाता। गलत इलाज और फर्जी जांच रिपोर्ट की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को बिधूना में कार्रवाई करते हुए एक डायग्नोस्टिक सेंटर को सील कर दिया। वहीं निरीक्षण के दौरान अनुबंधित चिकित्सक अनुपस्थित मिलने पर एक निजी अस्पताल के संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, कानपुर निवासी विकास सिंह ने 22 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बिधूना स्थित ब्रज हॉस्पिटल पर गलत इलाज करने तथा अंकुर डायग्नोस्टिक सेंटर पर फर्जी जांच रिपोर्ट तैयार करने का आरोप लगाया गया था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नोडल अधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने शुक्रवार को ब्रज हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- अवैध अल्ट्रासाउंड...