औरैया, अक्टूबर 22 -- Auraiya News: सेंट साईनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य ने गुरुवार को पुलिसकर्मियों पर घर में घुसकर अभद्रता का आरोप लगाया। उनका कहना है कि ऐसे में उनकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। वहीं, एसपी ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि पुलिस शिकायत की जांच करने गई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है। प्रधानाचार्य अवध मुरारी अग्रवाल के मुताबिक कुछ सिपाही और दरोगा घर पहुंचे। स्नातक एमएलसी में एक प्रत्याशी के पक्ष में रुपये बांटने की बात कहते हुए अभद्रता की। कहा कि वह हृदय रोग से पीड़ित हैं। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: पुलिस मतदान करने से रोकने का कर रही प्रयास : सपा जानकारी मिलने पर सपा विधायक प्रदीप यादव कॉलेज पहुंचे और प्रधानाचार्य से मुलाकात की। विध...