Auraiya News: औरैया में प्रताड़ना से तंग होकर युवक ने दी थी जान, गांव के युवक पर मुकदमा
औरैया, सितम्बर 12 -- Auraiya News: अबावर गांव में सात सितंबर की रात फंदे पर लटके मिले युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। पैनल से हुए पोस्टमार्टम में हैंगिंग की पुष्टि होने के बाद पिता ने गांव के ही एक युवक पर बेटे को लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते युवक गाली-गलौज करने के साथ मारपीट की धमकी देता था। इससे परेशान होकर बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अबावर निवासी सत्यनारायण कोरी ने पुलिस को बताया कि उनके पुत्र शिवम कोरी की गांव के शिवम कश्यप से पुरानी रंजिश चल रही थी। आरोप लगाया कि इसी रंजिश के चलते शिवम कश्यप उनके बेटे को परेशान करता था। उसके साथ गाली-गलौज करने के साथ मारपीट की धमकी भी दी जाती थी। पिता का आरोप है कि लगाता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.