Auraiya News: औरैया में प्रचार वाहन सवार पर दरवाजे से दो बकरियां चोरी करने का आरोप
औरैया, अक्टूबर 30 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के पूर्वा ताल गांव में घर के दरवाजे पर बंधी करीब 30 हजार रुपये कीमत की दो बकरियां चोरी हो गईं। पीड़ित ने इलेक्ट्रॉनिक सामान का प्रचार करने आए वाहन सवार पर बकरियां गाड़ी की डिक्की में रखकर ले जाने का आरोप लगाया है। उसने बेला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी बलराम सिंह पाल पुत्र रघुनाथ सिंह पाल ने पुलिस को बताया कि 29 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे वह खेतों पर काम करने गए थे। घर पर महिलाएं मौजूद थीं और दरवाजे पर उनकी दो बकरियां बंधी थीं। इसी दौरान इलेक्ट्रॉनिक सामान का प्रचार करते हुए सफेद रंग का एक वाहन गांव में पहुंचा। आरोप है कि वाहन सवार ने दरवाजे पर बंधी दोनों बकरियों की रस्सियां खोलकर उन्हें गाड़ी की डिक्की में रख लिया। घर में मौजूद महिलाओं की नजर पड़ी तो वह वाहन की ओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.